विदेश की खबरें | यूक्रेन पर रूस के भीषण हमलों में नौ लोगों की मौत, 63 अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन’ ने अपने ‘टेलीग्राम’ चैनल पर बताया कि रूस ने कीव पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

‘कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन’ ने अपने ‘टेलीग्राम’ चैनल पर बताया कि रूस ने कीव पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया।

यूक्रेन की ‘स्टेट इमरजेंसी सर्विस’ ने बताया कि कम से कम 42 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे के नीचे दबे शवों को खोजने के लिए बृहस्पतिवार सुबह से ही बचाव अभियान जारी है।

शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि इन हमलों के कारण कई आवासीय इमारतों में आग लगने की सूचना मिली है।

यह हमला रात करीब एक बजे शुरू हुआ और इस दौरान कीव के कम से कम चार इलाकों को निशाना बनाया गया। स्वियातोशिन्स्की जिले में हमले से क्षतिग्रस्त हुई एक आवासीय इमारत में आग लग गई।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब शांति वार्ता ठप होती दिख रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह संभावित शांति योजना के तहत क्रीमिया को रूस को सौंपने के प्रस्ताव को ठुकराकर युद्ध को खींच रहे हैं।

जेलेंस्की ने लंदन में बुधवार को अमेरिका, यूरोपीय और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच होने वाली उच्च स्तरीय वार्ता से पहले किसी भी समझौते के तहत यूक्रेन द्वारा रूस को क्षेत्र सौंपे जाने के विचार को खारिज कर दिया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘इस बारे में कोई बात नहीं होगी। यह हमारी भूमि है, यूक्रेनी लोगों की भूमि है।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\