देश की खबरें | पंजाब में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिरोजपुर में गुरुहरसहाय उपमंडल में शुक्रवार को कोहरे की वजह से एक पिक अप वैन ने कैंटर ट्रक को टक्कर मार दी जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
फिरोजपुर (पंजाब), 31 जनवरी फिरोजपुर में गुरुहरसहाय उपमंडल में शुक्रवार को कोहरे की वजह से एक पिक अप वैन ने कैंटर ट्रक को टक्कर मार दी जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह दुर्घटना गुरुहरसहाय उपमंडल के गोलू का मोड़ गांव के पास हुई।
गुरुहरसहाय उपमंडल के पुलिस उपाधीक्षक सतनाम सिंह ने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) की टीम ने मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान शुरू कर दिया।
घायलों को गुरुहरसहाय, जलालाबाद के निकटतम अस्पतालों में भेजा गया तथा गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में रेफर कर दिया गया।
जलालाबाद में एक समारोह में शामिल होने जा रहे पिक अप वैन में सवार 20 से अधिक लोग मुख्य रूप से वेटर का काम करने वाले लोग थे।
शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि कोहरे के कारण वैन चालक ने अपने वाहन पर संतुलन खो दिया जिससे वैन की ट्रक से टक्कर हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)