देश की खबरें | पालघर में व्यापारी से 25 लाख रुपए लूटने के मामले में नौ लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर में एक व्यापारी से 25 लाख रुपए लूटने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

पालघर, चार मार्च पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर में एक व्यापारी से 25 लाख रुपए लूटने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि जयपुर के रहने वाले व्यक्ति ने कुछ लोगों के साथ मिलकर कोविड-19 की रोकथाम में इस्तेमाल होने वाले मास्क और सैनेटाइजर जैसी सामग्रियां खरीदने एवं बेचने वाली एक कंपनी शुरू की थी।

पुलिस निरीक्षक प्रमोद बधक ने बुधवार को बताया कि उक्त व्यक्ति 26 फरवरी को कुछ सामान खरीदने के लिए जयपुर से मुंबई जा रहा था, तभी पुलिस की वर्दी पहने कुछ लोगों ने उसकी कार को यहां वसई इलाके में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर रोक लिया।

अधिकारी ने बताया कि वे व्यापारी को एक सुनसान जगह लेकर गए, जहां उन्होंने उससे कथित रूप से 25 लाख रुपए लूट लिए।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 395 (डकैती) के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद और विभिन्न जानकारियों के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को नौ लोगों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी पड़ोसी ठाणे जिले के रहने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 157 रनों से दी शिकस्त, डुआन जानसेन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ एक मौजूदा खिलाड़ी है टीम का हिस्सा

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Live Score Update: दुबई में श्रीलंका महिला और पाकिस्तान महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SL W vs PAK W 2nd Semi Final Match Live Toss And Scorecard: दुबई में श्रीलंका महिला की कप्तान चमारी अथापथु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड