जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.63 लाख करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,63,510.28 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

नयी दिल्ली, एक नवंबर सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,63,510.28 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,071.43 अंक या 2.63 प्रतिशत नीचे आया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission Latest Update: नॉनसेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सेंटर के एलटीसी कैश वाउचर योजना का लाभ उठा सकते हैं, यहां देखें पूरी डिटेल्स.

समीक्षाधीन सप्ताह में कोटक महिंद्रा बैंक को छोड़कर शीर्ष 10 की सूची की अन्य कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 32,570.94 करोड़ रुपये बढ़कर 3,06,331.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत सबसे अधिक 39,355.06 करोड़ रुपये घटकर 13,89,159.20 करोड़ रुपये रह गई। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 28,574.61 करोड़ रुपये घटकर 6,51,518.11 करोड़ रुपये पर आ गया।

यह भी पढ़े | Gujarat by-polls 2020: गुजरात उपचुनाव लड़ने वाले 25 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति.

इसी तरह इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 26,152.79 करोड़ रुपये घटकर 4,51,753.23 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 24,844.93 करोड़ रुपये घटकर 3,45,287.89 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 16,858.07 करोड़ रुपये घटकर 4,86,898.54 करोड़ रुपये पर आ गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में 16,754.64 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 2,70,736.06 करोड़ रुपये रह गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 8,105.15 करोड़ रुपये घटकर 9,99,954.24 करोड़ रुपये पर आ गई।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज का बाजार मूल्यांकन 2,455.87 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,28,816.24 करोड़ रुपये तथा भारती एयरटेल का मूल्यांकन 409.16 करोड़ रुपये घटकर 2,36,552.97 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एयरटेल और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

\