असम में कोविड-19 के नौ नए मामले, कुल मामले 100

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी।

जमात

गुवाहाटी, 18 मई असम में कोरोना वायरस के नौ नए मामले सामने आए हैं जिससे यहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 100 हो गए हैं। संक्रमितों में नौ वर्ष का एक बच्चा भी शामिल है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जोरहट कस्बे के वार्ड नंबर तीन में रहने वाला एक बच्चा संक्रमित पाया गया है। वह दिल्ली से लौटा है। उसका जोरहट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह बच्चा राज्य में कोविड-19 का सबसे कम उम्र का मरीज बन गया है। इस बच्चे के अलावा तीन और नाबालिगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में तीन मामले सारुसजई पृथक केन्द्र के हैं। इनमें से दो लोग मुंबई से लौटे थे और एक व्यक्ति बिहार से लौटा है।

चेन्नई से शनिवार को लौटा 28 वर्षीय एक युवक भी संक्रमित पाया गया है। उसका भी जोरहट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार चल रहा है।

राज्य में अब कोरोना वायरस से संक्रमित 55 लोगों का उपचार चल रहा है। अब तक संक्रमण के 41 मरीज ठीक हो चुके हैं, दो मरीजों की मौत हो चुकी है और दो मरीज राज्य से बाहर चले गए है।

शनिवार रात को संक्रमण के चार अन्य मामले सामने आए थे। इनमें दो गुवाहाटी से और एक-एक मामला सोनितपुर और शिवसागर जिलों से है।

उन्होंने बताया कि चार में से दो मरीज गुवाहाटी तथा जोरहाट के पृथक केंद्रों में रह रहे हैं।

इस बीच, कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने बताया कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल के 120 प्रवासी कामगारों को उनके गृह राज्य भेजने का बंदोबस्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें