देश की खबरें | मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में छह सुरक्षाकर्मियों समेत नौ और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,199 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आइजोल, 30 दिसंबर मिजोरम में छह सुरक्षाकर्मियों समेत नौ और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,199 हो गई है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के चार नए मामले लुंगलेई जिले, आइजोल एवं सेरछिप में दो-दो-मामले और ह्नाहथिआल में एक नया मामला सामने आया है।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें से पांच सीमा सुरक्षा बल के जवान हैं और एक असम रायफल का जवान है।

संक्रमित पाए गए इन नौ लोगों में से आठ ने हाल में यात्रा की थी।

मिजोरम में इस समय 103 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, जबकि 4,088 लोग बीमारी से उबर चुके हैं और आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में अब तक 1.78 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 1,159 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट