देश की खबरें | सुकमा जिले में आठ लाख के इनामी बंडू समेत नौ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में छह महिलाओं समेत नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया जिनमें आठ लाख रुपये का इनामी नक्सली बंडू भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सुकमा, 26 मार्च छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में छह महिलाओं समेत नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया जिनमें आठ लाख रुपये का इनामी नक्सली बंडू भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से सात के सिर पर पर कुल 26 लाख रुपये का इनाम है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नौ नक्सलियों बंडू उर्फ बंडी मड़काम (22), मासे उर्फ वेट्टी कन्नी (45), पदाम सम्मी (32), माड़वी हुंगा उर्फ कुव्वेर हुंगा (39), पुनेम मगंडी (36), कड़ती विज्जे उर्फ जयो (27), मड़कम शांति

(22), मुचाकी मासे (32) और कड़ती हिड़िया (20) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

उन्होंने बताया कि नक्सली बंडू उर्फ बंडी मड़काम पीएलजीए बटालियन नंबर एक का सदस्य है तथा उसके सिर पर आठ लाख रुपये का इनाम है।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली मासे और पदाम सम्मी के सिर पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम है।

उन्होंने बताया कि नक्सली माड़वी हुंगा, पुनेम मगंडी, कड़ती विज्जे और मड़कम शांति के सिर पर दो-दो लाख रुपये का इनाम है।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली बंडू कथित तौर पर विभिन्न नक्सली हमलों में शामिल था, जिसमें 2020 में सुकमा जिले के मिनपा में सुरक्षाबलों पर घात लगाकर किया गया हमला भी शामिल है। इस हमले में 17 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।

उन्होंने बताया कि अन्य नक्सली पुलिस दल पर हमला करने समेत कई नक्सली घटनाओं में शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ शासन की ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’ से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा और बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’ के तहत 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। उन्हें पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट