देश की खबरें | दिल्ली में अटल कैंटीन के लिए नौ सदस्यीय समिति गठित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) ने 100 अटल कैंटीन स्थापित करने के तरीकों का पता लगाने के लिए नौ सदस्यीय समिति का गठन किया है।

नयी दिल्ली, दो जुलाई दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) ने 100 अटल कैंटीन स्थापित करने के तरीकों का पता लगाने के लिए नौ सदस्यीय समिति का गठन किया है।

अटल कैंटीन राष्ट्रीय राजधानी में झुग्गी बस्तियों के निवासियों को किफायती भोजन उपलब्ध कराएगी।

पिछले महीने जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि समिति को विस्तृत अध्ययन करने तथा अटल कैंटीन पहल के कार्यान्वयन के लिए सर्वाधिक व्यावहारिक और प्रभावी रणनीति की सिफारिश करने का काम सौंपा गया है।

यह भी कहा गया है कि हितधारकों से परामर्श करें, संबंधित विभागों के साथ समन्वय करें व यदि आवश्यक हो तो क्षेत्रीय दौरे भी करें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजना व्यवहार्य है तथा अपने इच्छित लक्ष्यों को पूरा करती है।

समिति में एक प्रशासक, एक प्रधान निदेशक, एक मुख्य अभियंता, एक अधीक्षण अभियंता, एक उप निदेशक, एक सहायक अभियंता, दो कनिष्ठ अभियंता और एक सदस्य संयोजक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2025-26 के लिए दिल्ली का बजट पेश करते हुए इस परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में शहर भर में 100 स्थानों पर कैंटीन स्थापित करने की योजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी