ताजा खबरें | सुरक्षा उल्लंघनों को लेकर छह माह में एयर इंडिया को नौ कारण बताओ नोटिस दिए गए : सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को राज्यसभा को बताया कि पिछले छह महीने में पांच सुरक्षा उल्लंघनों को लेकर एयर इंडिया को कुल नौ कारण बताओ नोटिस जारी किए गए और एक मामले में प्रवर्तन कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को राज्यसभा को बताया कि पिछले छह महीने में पांच सुरक्षा उल्लंघनों को लेकर एयर इंडिया को कुल नौ कारण बताओ नोटिस जारी किए गए और एक मामले में प्रवर्तन कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

अहमदाबाद से लंदन जाने वाला एयर इंडिया का एक विमान (बोइंग 787-8) पिछले महीने उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 260 लोग मारे गए थे। इस भीषण दुर्घटना के बाद, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन के बोइंग 787-8/9 विमान की अतिरिक्त जांच के आदेश दिए।

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘कुल 33 विमानों में से, 31 चालू विमानों का निरीक्षण किया गया है, जिनमें से आठ में मामूली खामियां पाई गईं। इन विमानों में सुधार के बाद फिर परिचालन की अनुमति दी गई है।’’

एक भिन्न सवाल के जवाब में नागर विमानन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि पिछले छह महीने में, दुर्घटनाग्रस्त विमानों के संबंध में एयर इंडिया की विश्वसनीयता रिपोर्ट में कोई प्रतिकूल प्रवृत्ति सामने नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि हालांकि, पिछले छह महीने के दौरान, पांच सुरक्षा उल्लंघनों के संबंध में एयर इंडिया को कुल नौ कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक उल्लंघन के संबंध में प्रवर्तन कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

मोहोल ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि विमानन नियामक डीजीसीए और नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के साथ-साथ सरकारी स्वामित्व वाले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में 4,291 पद रिक्त हैं, लेकिन इस कमी का इन संगठनों के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट