देश की खबरें | विभिन्न जगहों से अवैध हथियार सहित नौ गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जनपद में पुलिस ने विभिन्न जगहों से नौ लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

नोएडा (उप्र), एक जून गौतमबुद्ध नगर जनपद में पुलिस ने विभिन्न जगहों से नौ लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कासना थानाक्षेत्र में पुलिस ने बीती रात बस स्टैंड के पास विष्णु नामक एक बदमाश को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक देसी तमंचा बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में इसी थानाक्षेत्र में पुलिस ने अवधेश कुमार नामक एक व्यक्ति को सिरसा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से देशी तमंचा और कारतूस बरामद की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सत्य प्रकाश नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक चाकू बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बिसरख थानाक्षेत्र में पुलिस ने सैफ खान नामक एक युवक को बीती रात को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद की।

उन्होंने बताया कि फेस-वन थानाक्षेत्र में सेक्टर 16 के कार मार्केट के पास पुलिस ने बुधवार की रात को संदीप कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक चाकू बरामद किया ।

उन्होंने बताया कि ईकोटेक-3 थानाक्षेत्र में पुलिस ने देव सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया है। देव सिंह चोरी करने के लिए घूम रहा था।

प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य मामले में ईकोटेक तीन थानाक्षेत्र में ही पुलिस में रूप सिंह नामक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

उनके अनुसार पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सिकंदर नामक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना फेस- वन पुलिस ने आज सुबह को आरिफ नामक एक युवक को थाना सेक्टर 16 के पास से गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक चाकू बरामद हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Telangana Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यपेट में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 16 यात्री घायल; VIDEO

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi Airport Dog Attacks: दिल्ली हवाई अड्डे पर आवारा कुत्तों के हमले बढ़ने के बाद DIAL की एडवाइजरी: यात्रियों से जानवरों को खाना न खिलाने की अपील