विदेश की खबरें | निक्की हेली ने 15 फरवरी को ‘विशेष घोषणा’ के लिये निमंत्रण भेजे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (ललित के झा)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(ललित के झा)

वाशिंगटन, दो फरवरी प्रमुख भारतीय-अमेरिकी राजनीतिज्ञ निक्की हेली ने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों को 15 फरवरी को एक “विशेष घोषणा” में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है।

उम्मीद है कि इस दौरान वह 2024 में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिये अपनी दावेदारी की घोषणा करेंगी।

हेली (51) दो बार दक्षिण कैरोलीना की गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत रह चुकी हैं।

उन्होंने बुधवार को भेजे गए निमंत्रण पत्र में कहा है, “मैं आपको 15 फरवरी, 2023 को चार्ल्सटन में एक विशेष घोषणा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना चाहती हूं।”

उन्होंने कहा, “यदि आप इस निमंत्रण को तुरंत स्वीकार कर लेते हैं तो यह बहुत मायने रखता है। यह भविष्य के लिए मेरी योजनाओं के बारे में सुनने का एक अच्छा अवसर होगा, और मैं नहीं चाहती कि आप इसे जाने दें!”

अगर वह राष्ट्रपति पद के लिये दावेदारी करती हैं तो हेली अपने पूर्व बॉस (ट्रंप) के खिलाफ मुकाबले में उतरने वाली पहली दावेदार होंगी। ट्रंप वर्तमान में अपनी पार्टी की तरफ से 2024 में राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिये दावेदारी करने वाले एकमात्र रिपब्लिकन हैं।

ट्रंप (76) ने पिछले साल व्हाइट हाउस के लिये अपनी दावेदारी पेश की थी। यह चुनाव पांच नवंबर 2024 को होगा।

राष्ट्रपति पद के चुनाव में प्रवेश करने से पहले हेली को रिपब्लिकन पार्टी के प्राथमिक (प्राइमरी) चुनाव में जीत हासिल करनी होगी जो अगले साल जनवरी में शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट