विदेश की खबरें | निक्की हेली ने राष्ट्रीय कर्ज बढ़ाने के लिए बुश और ट्रंप की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने की दावेदार निक्की हेली ने अत्यधिक खर्च करने तथा अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज 10 हजार अरब डॉलर और बढ़ाने के लिए अपनी पार्टी के दो पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश तथा डोनाल्ड ट्रंप की शनिवार को आलोचना की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, पांच मार्च रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने की दावेदार निक्की हेली ने अत्यधिक खर्च करने तथा अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज 10 हजार अरब डॉलर और बढ़ाने के लिए अपनी पार्टी के दो पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश तथा डोनाल्ड ट्रंप की शनिवार को आलोचना की।

इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन के रिकॉर्ड तोड़ खर्च की भी आलोचना करते हुए दावा किया कि आने वाले 10 वर्ष में राष्ट्रीय कर्ज में 20 हजार अरब डॉलर और वृद्धि हो जाएगी।

हेली ने कहा कि जब वह 2010 में नॉर्थ कैरोलाइना की गवर्नर बनी थी तो राष्ट्रीय कर्ज 13 हजार अरब डॉलर था।

उन्होंने कहा, ‘‘तेरह साल बाद हमारे देश पर 31 हजार अरब डॉलर से अधिक का कर्ज है और जो बाइडन के कारण हम अगले 10 साल में राष्ट्रीय कर्ज में 20 हजार अरब डॉलर और जोड़ेंगे।’’

हेली ने 14 फरवरी को व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कि एक मजबूत अर्थव्यवस्था राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम अपनी मुद्रा का अवमूल्यन जारी रखेंगे तो हम दुनिया में अपना स्थान खो देंगे। अमेरिकी नागरिकों की रक्षा करने तथा शांति बनाये रखने का इकलौता रास्ता आर्थिक आजादी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू