खेल की खबरें | निकहत जरीन 50 किग्रा वजन वर्ग में मुक्केबाजी करना जारी रखेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेलों में फ्लाई लाइटवेट चैम्पियन बनी निकहत जरीन 2024 पेरिस ओलंपिक तक इसी 50 किग्रा वजन वर्ग में मुक्केबाजी करती रहेंगी।

बर्मिंघम, सात अगस्त राष्ट्रमंडल खेलों में फ्लाई लाइटवेट चैम्पियन बनी निकहत जरीन 2024 पेरिस ओलंपिक तक इसी 50 किग्रा वजन वर्ग में मुक्केबाजी करती रहेंगी।

निकहत ने 52 किग्रा से वजन घटाकर 50 किग्रा किया है। मई में उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप 52 किग्रा में ही जीती थी।

उन्होंने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘‘मुझे वजन कम करना पसंद है और निचले वजन वर्ग में मुक्केबाजी करना इसलिये मैं इसी वर्ग में जारी रहूंगी। ’’

पेरिस ओलंपिक में 52 किग्रा की अनुपस्थिति से 26 साल की मुक्केबाज पशोपेश में पड़ गयी थीं कि वह 50 किग्रा तक नीचे आयें या फिर 54 किग्रा तक वजन बढ़ाये।

लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में दमदार प्रदर्शन से उन्होंने पदार्पण में ही राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया और ऐसा लगता है कि 2019 एशियाई चैम्पयिनशिप की कांस्य पदक विजेता अपने नये वजन वर्ग में आसानी से सहज हो गयी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह जीत मेरे लिये बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नये वजन वर्ग में मिली है। मुझे इसके लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ी कि दो किग्रा वजन कम करूं और साथ ही मेरी फुर्ती और ताकत पर कोई असर नहीं पड़े। ’’

निकहत ने कहा, ‘‘यहां प्रतिस्पर्धा उतनी कड़ी नहीं थी जितनी विश्व चैम्पियनशिप में थी। लेकिन मेरे लिये यह इस वजन वर्ग में नया अनुभव था। मुझे अच्छा करने का भरोसा था। लेकिन रिंग में क्या होगा, आपको नहीं पता होता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट