खेल की खबरें | निकहत ने ओलंपिक में और मजबूत वापसी का वादा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. निकहत जरीन ने पेरिस खेलों के प्री क्वार्टर फाइनल में हार को अपने करियर की सबसे दर्दनाक हार बताया और भारतीय मुक्केबाजी स्टार ने ओलंपिक पदक जीतने के अपने सपने को पूरा करने के लिए नए जोश के साथ वापसी करने की कसम खाई।

पेरिस, तीन अगस्त निकहत जरीन ने पेरिस खेलों के प्री क्वार्टर फाइनल में हार को अपने करियर की सबसे दर्दनाक हार बताया और भारतीय मुक्केबाजी स्टार ने ओलंपिक पदक जीतने के अपने सपने को पूरा करने के लिए नए जोश के साथ वापसी करने की कसम खाई।

खेलों से पहले पदक की प्रबल दावेदार मानी जा रही निकहत को 50 किग्रा महिला मुक्केबाजी में शीर्ष वरीयता प्राप्त एशियाई खेलों की चैंपियन चीन की वू यू के खिलाफ सर्वसम्मत फैसले में हार का सामना करना पड़ा।

निकहत ने ‘इंस्टाग्राम’ पोस्ट में लिखा, ‘‘मैंने इतने लंबे समय से जिस ओलंपिक सपने को संजोया था वह वैसा नहीं हुआ जैसा मैंने उम्मीद की थी। अनगिनत घंटों की ट्रेनिंग, त्याग और दृढ़ निश्चय के बाद यह पल मेरे हाथ से फिसल गया।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘यह हार मेरे लिए अब तक की सबसे कठिन हार है और लगभग असहनीय है। मेरा दिल भारी है लेकिन यह टूटा नहीं है। मैं इसे विनम्रता से स्वीकार करती हूं और अपने जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता खोजने की पूरी कोशिश करूंगी।’’

निकहत ने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले छह भारतीय मुक्केबाजों में सबसे पहले यह उपलब्धि हासिल की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ओलंपिक पदक जीतना मेरा सबसे बड़ा सपना था और मैंने यहां तक पहुंचने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पेरिस 2024 की यात्रा चुनौतियों से भरी थी - एक साल तक चोट से जूझना, अपना स्थान वापस पाने के लिए संघर्ष करना, प्रतिस्पर्धा करने के अवसर के लिए संघर्ष करना और अनगिनत बाधाओं को पार करना, ये सब इस वैश्विक मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के अवसर के लिए था।’’

इस मुक्केबाज ने कहा, ‘‘मैं अपने सपने को पूरा करने के अवसर के लिए बहुत आभारी हूं लेकिन नियति ने कुछ और ही योजना बनाई थी। यहां पेरिस में इसे हासिल नहीं कर पाना निराशाजनक है। मैं चाहती हूं कि मैं समय को पीछे ले जा सकूं और एक अलग परिणाम के लिए और भी अधिक प्रयास कर सकूं, लेकिन यह मेरी इच्छा ही है।’’

दो बार की विश्व चैंपियन ने और मजबूती से वापसी करने की कसम खाई।

निकहत ने कहा, ‘‘मैं वादा करता हूं कि यह अंत नहीं है। मैं उबरने और तनावमुक्त होने के लिए स्वदेश लौटूंगी। यह सपना अब भी जीवित है और मैं नए जोश के साथ इसका पीछा करना जारी रखूंगी। यह अलविदा नहीं है बल्कि वापस लौटने और भी ज्यादा संघर्ष करने और आप सभी को गौरवांवित करने का वादा है। मेरे साथ खड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद। यात्रा जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट