जरुरी जानकारी | एनआईआईटी की सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कौशल और प्रतिभा विकास कंपनी एनआईआईटी का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 11.18 प्रतिशत बढ़कर 11.83 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर कौशल और प्रतिभा विकास कंपनी एनआईआईटी का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 11.18 प्रतिशत बढ़कर 11.83 करोड़ रुपये हो गया।

गुरुग्राम स्थित एनआईआईटी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को इस तिमाही नतीजे की सूचना दी। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 10.64 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही के लिए एनआईआईटी ने 90.71 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया जो वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के 81.40 करोड़ रुपये से 11.43 प्रतिशत अधिक है।

हालांकि अप्रैल-डून, 2024 तिमाही की तुलना में कंपनी के लाभ और राजस्व में क्रमशः 52.64 प्रतिशत और 9.99 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

एनआईआईटी के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विजय के थडानी ने कहा, "प्रौद्योगिकी, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा और अन्य पाठ्यक्रमों में कारोबार मजबूती से बढ़ा है। करियर की शुरुआत करने वाले युवा और कामकाजी पेशेवर दोनों ही खंडों में नामांकन बढ़ा है।"

आलोच्य तिमाही में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या घटकर 735 रही जो साल भर पहले 843 थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार