खेल की खबरें | निहाल सरीन, गुकेश आनलाइन विश्व कैडेट एवं युवा रेपिड प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन और डी गुकेश सहित चार भारतीय खिलाड़ियों ने सोमवार को फिडे आनलाइन विश्व कैडेट एवं युवा रेपिड शतरंज चैंपियनशिप के अपने अपने वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

चेन्नई, 21 दिसंबर ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन और डी गुकेश सहित चार भारतीय खिलाड़ियों ने सोमवार को फिडे आनलाइन विश्व कैडेट एवं युवा रेपिड शतरंज चैंपियनशिप के अपने अपने वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले 12 भारतीय खिलाड़ियों में से सिर्फ चार ही अंतिम चार में जगह बना पाए।

सरीन (ईएलओ रेटिंग 2620) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-18 वर्ग के क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के जस्टिन वैंग को 1.5-0.5 से हराया।

ग्रैंडमास्टर पी इनियन को हालांकि अंडर-18 वर्ग के क्वार्टर फाइनल में आर्मेनिया के शेंट सेरिस्यान के खिलाफ 1-2 से हार झेलनी पड़ी।

अंडर-14 वर्ग में गुकेश ने हमवतन वी प्रणव को आर्मेगेडोन बाजी में हराकर 2-1 से जीत दर्ज की। गुकेश ने पहली बाजी जीती लेकिन दूसरी हार गए और फिर टाईब्रेकर में प्रणव को हराकर जीत दर्ज की।

लड़कियों के अंडर-16 वर्ग में रक्षिता रवि और ओपन अंडर-10 वर्ग में मृणमय राजखोवा अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रहे।

रक्षिता ने क्यूबा की इनेमिंग हर्नांडिज को 2-1 से हराया जबकि मृणमय ने अमेरिका के रेयो चेन को 2-0 से शिकस्त दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू