देश की खबरें | राजस्थान में रात के तापमान में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्‍थान में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई तथा नए विक्षोभ के सक्रिय होने से साल के आखिरी दिनों में राज्‍य में पारा और गिर सकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 26 दिसंबर राजस्‍थान में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई तथा नए विक्षोभ के सक्रिय होने से साल के आखिरी दिनों में राज्‍य में पारा और गिर सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्‍थल माउंट आबू में शुक्रवार रात न्‍यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मैदानी भागों में भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

विभाग ने कहा कि चुरू, गंगानगर व पिलानी में 4.1 डिग्री, सीकर में 4.5 डिग्री और सवाई माधोपुर में रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी जयपुर में यह 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्‍ता के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत के क्षेत्रों में 27-28 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

उन्होंने कहा कि नए विक्षोभ से हालांकि राजस्थान में बारिश होने की संभावना काफी कम है लेकिन 28 दिसंबर से एक बार फिर हिमाचल की ओर से आने वाली उत्तरी हवाओं का प्रभाव शुरू होगा व न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी।

मौसम केंद्र ने 29 दिसंबर से राजस्थान के उत्तरी भागों (बीकानेर और जयपुर संभाग के जिलों) में शीतलहर चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी