देश की खबरें | कश्मीर में रात के तापमान में बढ़ोतरी, श्रीनगर में धूप निकलने से ठंड से मिली राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है और श्रीनगर में तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, सात जनवरी कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है और श्रीनगर में तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 0.5 डिग्री नीचे था।

श्रीनगर में सुबह तेज धूप निकली, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली।

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह आंकड़ा शून्य से 4.5 डिग्री नीचे था।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।

घाटी के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पंपोर शहर के कोनीबल में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिणी कश्मीर के कोकरनाग में पारा शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

कश्मीर इस समय भीषण ठंड की अवधि ‘चिल्ला-ए-कलां’ की चपेट में है जो 21 दिसंबर से शुरू हुआ। ‘चिल्ला-ए-कलां’ की 40 दिनों की अवधि के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और तापमान काफी घट जाता है।

‘चिल्ला-ए-कलां’ की अवधि 30 जनवरी को समाप्त हो जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस