देश की खबरें | कश्मीर में रात का तापमान बढ़ा, अगले सप्ताह बर्फबारी के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का अंत हो सकता है और अगले कुछ दिनों में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।

श्रीनगर, 25 जनवरी जम्मू-कश्मीर में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का अंत हो सकता है और अगले कुछ दिनों में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बादल छाए रहने के कारण कश्मीर घाटी में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बृहस्पतिवार को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और रात में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी होगी।

विभाग ने कहा कि शुक्रवार सुबह मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि एक और दो फरवरी को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम कार्यालय ने कहा है कि मौसम के कारण विशेष रूप से 28-31 जनवरी तक सिंथन दर्रा, मुगल रोड, साधना, राजदान दर्रा और जोजिला दर्रा तथा ऊंचे इलाकों में महत्वपूर्ण सड़कें अस्थायी रूप से बंद की जा सकती हैं।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

काजीगुंड कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू