देश की खबरें | धोखाधड़ी करने के आरोप में नाइजीरियाई गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजधानी दिल्ली में 37 वर्ष के एक नाइजीरियाई नागरिक को लोगों को व्यापार में साझेदार बनाने के नाम पर ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई राजधानी दिल्ली में 37 वर्ष के एक नाइजीरियाई नागरिक को लोगों को व्यापार में साझेदार बनाने के नाम पर ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान चिदुबेम गैबरिल ओकाफोर के तौर पर हुई है जो कि नाइजीरिया का रहने वाला है और उसने कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के दौरान चार से पांच लोगों से धोखाधड़ी की।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा- सुशांत सिंह राजपूत मामले की CBI जांच की जरूरत नहीं, मुंबई पुलिस इस प्रकरण की जांच में सक्षम.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपी स्वयं को एक व्यापारी बताता था और लोगों से कहता था कि वे उसे भारत से हर्बल बीज, तेल आदि भेजें।

पुलिस ने बताया कि आरोपी लोगों से कहता था कि वे साझेदार होंगे और उन्हें प्रत्येक बिक्री में लाभ का हिस्सा मिलेगा।

यह भी पढ़े | कोरोना से जंग: उत्तराखंड में हफ्ते में शनिवार और रविवार दो दिन पूर्ण लॉकडाउन की तैयारी.

उन्होंने कहा कि ओकाफोर और उसकी महिला मित्र मोनिका और उनका सहयोगी लोगों से कहते थे कि ईडी की मंजूरी और सीमा शुल्क के लिए वे उनके बैंक खातों में राशि जमा करायें।

डीसीपी ने कहा कि ये बैंक खाते फर्जी नाम और पतों पर खोले गए थे।

ठाकुर ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ओकाफोर को बुधवार शाम को दक्षिण दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से 1,90,000 रुपये, दो एटीएम कार्ड, चार मोबाइल फोन जब्त किये गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस को उसके मोबाइल फोन से सात बैंक खातों के बारे में जानकारी मिली है और यह भी पता चला कि छह महीने की अवधि में उनसे दो करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस