विदेश की खबरें | नाइजीरिया: बेन्यू राज्य में कई समुदायों पर हमलों में 20 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बेन्यू पुलिस के प्रवक्ता उदेमे एडेट ने बताया कि हमले रविवार देर रात ग्वेर वेस्ट और अपा क्षेत्रों के समुदायों में हुए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बेन्यू पुलिस के प्रवक्ता उदेमे एडेट ने बताया कि हमले रविवार देर रात ग्वेर वेस्ट और अपा क्षेत्रों के समुदायों में हुए।

एडेट ने बताया कि अपा में 12 और ग्वेर वेस्ट में 10 लोगों की मौत हो गयी लेकिन स्थानीय मीडिया की खबरों में मरने वालों की संख्या 30 से अधिक बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि हमलों में जीवित बचे पांच लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है।

नाइजीरियाई पुलिस अक्सर हमलों की जानकारी देते समय स्थानीय अधिकारियों और गवाहों की तुलना में मारे गये लोगों की संख्या कम बताती है।

बेन्यू के गवर्नर हयासिंथ आलिया के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ पॉल बायम ने सोमवार को कहा कि प्रशासन राज्य में हमलों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। पिछले सप्ताह ग्वेर वेस्ट के एओंडोना गांव पर हुए हमले में बंदूकधारियों ने कम से कम 20 लोगों की हत्या कर दी थी।

हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि इन हत्याओं के लिए कौन जिम्मेदार है, लेकिन नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में इस तरह के हमले आम बात है, जहां स्थानीय चरवाहे और किसान अक्सर भूमि और पानी तक सीमित पहुंच को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड