देश की खबरें | एनआईए ने आतंकवाद से संबंधित मामले में श्रीनगर में छापेमारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में सोमवार को श्रीनगर में नौ स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 22 अप्रैल राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में सोमवार को श्रीनगर में नौ स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, ''एनआईए ने आतंकी गतिविधियों से संबंधित एक मामले में श्रीनगर में नौ स्थानों पर छापेमारी की।''

एनआईए अधिकारियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर यह छापेमारी की।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी 2022 में दर्ज किए गए एक मामले के तहत आतंकवाद से जुड़े व्यक्तियों से संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, मामले में संदिग्ध लोग द रेसिस्टेंट फ्रंट (टीआरएफ) से जुड़े हैं, जो लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की शाखा है।

लश्कर और टीआरएफ दो प्रतिबंधित संगठन हैं और ये संगठन कश्मीरी युवाओं को आतंकी संगठनों में शामिल होने के लिए लगातार उकसाने में शामिल रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों संगठन युवाओं को बहला-फुसला कर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए तैयार करते हैं और ये संगठन ट्विटर, टेलीग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया मंचों पर सक्रिय हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के सामने रखा 222 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Team India Asian Games 2026 Cricket Schedule: एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब और किस समय होंगे भारत के मुकाबले

England vs Sri Lanka 2nd T20I Match Satta Bazar Favourite: कार्डिफ में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, जानें कौन सी टीम बनी फेवरेट