देश की खबरें | एनआईए ने केरल माओवादी भर्ती मामले में नया आरोपपत्र दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को कहा कि उसने केरल में प्रतिबंधित संगठन में युवाओं की कथित भर्ती से जुड़ी जांच के सिलसिले में एक माओवादी नेता के खिलाफ नया आरोपपत्र दायर किया है।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को कहा कि उसने केरल में प्रतिबंधित संगठन में युवाओं की कथित भर्ती से जुड़ी जांच के सिलसिले में एक माओवादी नेता के खिलाफ नया आरोपपत्र दायर किया है।

संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि भाकपा (माओवादी) की पश्चिमी घाट स्पेशल जोनल कमेटी के केंद्रीय समिति सदस्य संजय दीपक राव उर्फ ​​विकास पर एर्नाकुलम स्थित विशेष एनआईए अदालत के समक्ष दायर पूरक आरोपपत्र में भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

बयान में कहा गया कि यह मामला एजेंसी द्वारा तीन फरवरी, 2022 को स्वत: संज्ञान लेते हुए तब दर्ज किया गया था जब यह पता चला था कि भाकपा (माओवादी) और उससे जुड़े संगठनों के सदस्य केरल में प्रतिबंधित समूह में युवाओं की भर्ती और प्रशिक्षण के लिए शिविर आयोजित कर रहे हैं।

एजेंसी ने कहा, ‘‘उनकी गतिविधियों ने भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा पैदा किया है।’’

एनआईए ने आरोप लगाया कि राव ने दो युवाओं-कंभापति चैतन्य और वलागुथा अंजयानेलु को कट्टरपंथी बनाने के लिए अन्य लोगों के साथ "साजिश रची" और उन्हें भाकपा (माओवादी) में शामिल होने के लिए उकसाया।

एजेंसी ने कहा कि दोनों को विद्रोही संगठन में भर्ती किया गया और व्यापक उग्रवादी प्रशिक्षण दिया गया।

इस मामले में पहला आरोपपत्र एनआईए ने अगस्त 2022 में चैतन्य और अंजयानेलु के खिलाफ दायर किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK 2nd Test Live Streaming: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच आज से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग?

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

साइबर ठगों पर CBI का बड़ा वार, फर्जी नोटिस की पहचान के लिए लॉन्च किया AI हेल्पबॉट ‘ABHAY’

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड