देश की खबरें | एनआईए ने निजामाबाद पीएफआई साजिश मामले में 17वें आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा तेलंगाना के निजामाबाद में युवाओं की भर्ती करने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रशिक्षित करने की साजिश रचने को लेकर एक और आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात दिसंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा तेलंगाना के निजामाबाद में युवाओं की भर्ती करने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रशिक्षित करने की साजिश रचने को लेकर एक और आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नोसाम मोहम्मद यूनुस इस मामले में 17वां आरोपी है, जिसके खिलाफ एनआईए द्वारा भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपपत्र हैदराबाद की एक विशेष एनआईए अदालत में दाखिल किया गया।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि यूनुस पीएफआई का प्रशिक्षित कैडर है, जो 2047 तक भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए पीएफआई की साजिश में शामिल था। उन्होंने कहा कि वह हिंसक आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के मकसद से प्रभावशाली मुस्लिम युवाओं को प्रेरित करने और कट्टरपंथी बनाने में लिप्त था।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एनआईए ने पाया कि आरोपी युवाओं की भर्ती करने और उन्हें पीएफआई हथियार प्रशिक्षण शिविरों में हथियार प्रशिक्षण देने में शामिल था, जो विशेष रूप से गुप्त तरीके से इस उद्देश्य के लिए आयोजित किया गया था।’’

मामला शुरू में पिछले साल जुलाई में तेलंगाना के निजामाबाद जिले में दर्ज किया गया था। एनआईए ने एक महीने बाद तेलंगाना पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली और पिछले साल दिसंबर में 11 आरोपियों के खिलाफ पहला आरोपपत्र और मार्च में पांच आरोपियों के खिलाफ दूसरा आरोपपत्र दाखिल किया।

प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए, पीएफआई और उसके कई सहयोगियों की भारत विरोधी गतिविधियों की जांच कर रही है, जिन्हें पिछले साल सितंबर में गृह मंत्रालय द्वारा ‘‘गैरकानूनी संगठन’’ घोषित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी