देश की खबरें | एनआईए ने मुठभेड़ मामले में लश्कर के दो गुर्गों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने दक्षिण कश्मीर में कोकेरनाग के जंगल में हुई मुठभेड़ से संबंधित मामले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो गुर्गों के खिलाफ शनिवार को आरोप पत्र दायर किया।

जम्मू, 16 मार्च राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने दक्षिण कश्मीर में कोकेरनाग के जंगल में हुई मुठभेड़ से संबंधित मामले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो गुर्गों के खिलाफ शनिवार को आरोप पत्र दायर किया।

पिछले साल सितंबर में हुई इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे और चार सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये थे।

एनआईए ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के कोकेरनाग क्षेत्र के निवासी मोहम्मद अकबर डार और गुलाम नबी डार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत यहां एनआईए विशेष अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया गया।

गुरी नाद जंगल क्षेत्र में एक सप्ताह तक चली मुठभेड़ के बाद कोकेरनाग पुलिस थाने में 13 सितंबर, 2023 को मामला दर्ज किया गया था लेकिन एनआईए ने बाद में पांच दिसंबर को मामले को अपने हाथ में ले लिया था।

इस घटना में एक कर्नल, एक मेजर और एक पुलिस उपाधीक्षक सहित चार सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये थे। मुठभेड़ के दौरान लश्कर कमांडर उजैर खान और एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया था।

खान अगस्त, 2022 में लश्कर में शामिल हुआ था और इस आतंकवादी समूह से जुड़े ‘द रेसिस्टेंट फ्रंट’ (टीआरएफ) का एक सक्रिय सदस्य था।

एनआईए ने कहा, ‘‘वह सीमा पार से पाकिस्तानी आकाओं के जरिये अनंतनाग क्षेत्र में सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में शामिल था। वह कोकेरनाग क्षेत्र में पहले हुई आतंकवादी घटनाओं में भी शामिल था और पिछले दो मौकों पर वह पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर सुरक्षा बलों के चंगुल से भाग गया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट