देश की खबरें | एनआईए ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल व्यक्ति के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का प्रसार करने के लिए दुबई से बिहार में अवैध धन भेजने में शामिल प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक कार्यकर्ता के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो जुलाई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का प्रसार करने के लिए दुबई से बिहार में अवैध धन भेजने में शामिल प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक कार्यकर्ता के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पटना में एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष दाखिल अपने पूरक आरोप पत्र में आतंकवाद रोधी एजेंसी ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोहम्मद सज्जाद आलम को आरोपित किया है।

अधिकारियों ने बताया कि सज्जाद को इस साल जनवरी में दुबई से आने पर नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था।

जांच एजेंसी के बयान के अनुसार, इससे पहले एनआईए की विशेष अदालत ने पीएफआई के कार्यकर्ता सज्जाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

एनआईए की जांच में पता चला कि आरोपी कर्नाटक और केरल स्थित एक गिरोह के माध्यम से दुबई से बिहार में पीएफआई कार्यकर्ताओं तक अवैध धन पहुंचाने में शामिल था।

बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा पीएफआई पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी धन का इस्तेमाल आपराधिक/गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया गया।

यह मामला मूल रूप से 12 जुलाई 2022 को पटना जिले के फुलवारी शरीफ थाने में 26 लोगों के खिलाफ आईपीसी के तहत दर्ज किया गया था। एनआईए ने कुछ दिनों बाद जांच शुरू की और गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम (यूएपीए) अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज किया तथा पहले 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी