देश की खबरें | एनआईए ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह के चार संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने नौकरियों का लालच देकर भारतीय युवाओं को तस्करी के माध्यम से विदेश भेजने के सिलसिले में चार प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को जारी एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने नौकरियों का लालच देकर भारतीय युवाओं को तस्करी के माध्यम से विदेश भेजने के सिलसिले में चार प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को जारी एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी।

बयान के अनुसार इन आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया और उनकी पहचान दिल्ली के मंजूर आलम उर्फ गुड्डू, बहादुरगढ़ (हरियाणा) के साहिल और आशीष उर्फ अखिल तथा सीवान (बिहार) के पवन यादव उर्फ अफरोज उर्फ अफजल के रूप में हुई है।

एनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि ये लोग एक संगठित तस्करी गिरोह का हिस्सा हैं जो भारतीय युवाओं को आकर्षक नौकरी दिलाने का लालच देकर उन्हें तस्करी के माध्यम से दूसरे देशों में भेजता है।

एनआईए के बयान में कहा गया है, ‘‘तस्करी के माध्यम से बाहर भेजे जाने वाले इन युवकों से लाओस, गोल्डेन ट्राएंगल सेज तथा दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र के अन्य स्थानों पर फर्जी कॉल सेंटर में जबरन काम करवाया जाता था और इस पूरे धंधे में भारत के विभिन्न हिस्सों, लाओस एवं अन्य देशों में सक्रिय विदेशी नागरिकों का एक विशाल नेटवर्क सक्रिय था।’’

एनआईए ने कहा कि इन कॉल सेंटर के माध्यम से युवकों को निवेश घोटाले, ‘रिलेशनशिप’ घोटाले , ‘क्रिप्टोकरेंसी’ घोटाले जैसी अवैध ऑनलाइन गतिविधियां करने के लिए बाध्य किया जाता था।

एनआईए ने 19 जून को दिल्ली पुलिस से इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी।

मई में जांच एजेंसी ने छह राज्यों एवं दो केंद्रशासित प्रदेशों में वहां की पुलिस की मदद से 15 स्थानों की सघन तलाशी ली थी।

इन तलाशी के फलस्वरूप मानव तस्करी और साइबर ठगी मामलों के सिलसिले में आठ नयी प्राथमिकी दर्ज की गयीं।

एनआईए ने जून में मुंबई में ऐसे ही एक मामले में विदेशी नागरिकों समेत पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी