देश की खबरें | एनआईए ने असम में कई आईईडी धमाकों की साजिश में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पिछले साल असम में बरामद कई संवर्धित विस्फोटक उपकरणों (आईईडी) के सिलसिले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पिछले साल असम में बरामद कई संवर्धित विस्फोटक उपकरणों (आईईडी) के सिलसिले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धमाके करने की साजिश के तहत इन आईईडी को गुवाहाटी में प्रतिबंधित उग्रवादी समूह उल्फा (आई) ने लगाया था।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असम के डिब्रूगढ़ जिले के निवासी भार्गोब गोगोई और सुमू गोगोई के तौर पर की गई है और दोनों प्रतिबंधित समूह की आतंक फैलाने और राष्ट्र की संप्रभुता, सुरक्षा और अखंडता को खतरा पहुंचाने की साजिश में सीधे तौर पर शामिल थे।

उन्होंने बताया कि दोनों को 15 जुलाई को डिब्रूगढ़ से गिरफ्तार किया गया था।

एनआईए द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में गिरफ्तार कुल आरोपियों की संख्या तीन हो गई है।

एनआईए ने पिछले साल सितंबर में दिसपुर पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ली थी और पिछले महीने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट