देश की खबरें | एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवाद) के सदस्य को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) ने गैरकानूनी गतिविधियों का षड़यंत्र रचने और उन्हें अंजाम देने में कथित भूमिका के लिये प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवाद) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 जनवरी राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) ने गैरकानूनी गतिविधियों का षड़यंत्र रचने और उन्हें अंजाम देने में कथित भूमिका के लिये प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवाद) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि केरल के वायनाड जिले के निवासी विजित विजयन (26) को कोझीकोड़ माओवादी मामले के संबंध में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि केरल के कोझीकोड़ जिले के पंथीरनकावू पुलिस थाने में एक नवंबर 2019 को तीन लोगों के खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि ऐलन शुएब और ताहा फजल को गिरफ्तार कर उनके पास से भाकपा (माओवाद) संगठन से संबंधित अपराध में इस्तेमाल होनी सामग्री मिली थी।

एनआईए ने दिसंबर 2019 में दोबारा मामला दर्ज किया था।

प्रवक्ता ने कहा कि शुएब और फजल ने फरार आरोपी सी पी उस्मान ने केरल में भाकपा (माओवाद) की हिंसक चरमपंथी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये इसकी विभिन्न गुप्त बैठकें आयोजित की थीं।

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने संगठन की विचारधारा के प्रसार और उसके मंसूबों को पूरा करने के प्रयासों के तहत गैर-कानूनी गतिविधियों का षड़यंत्र रचा और उन्हें अंजाम दिया।

अधिकारी ने कहा कि विजयन को एर्नाकुलम की विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\