जरुरी जानकारी | जनवरी-मार्च तिमाही में एनएचपीसी का शुद्ध लाभ सात प्रतिशत बढ़कर 515.90 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनएचपीसी का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में सात प्रतिशत बढ़कर 515.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 25 मई सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनएचपीसी का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में सात प्रतिशत बढ़कर 515.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही में 482.35 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

एनएचपीसी ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी कुल आय 2,026.62 करोड़ रुपये रही, जो इससे एक साल पहले की इसी अवधि में 2,100.12 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी का समूचे वित्त वर्ष 2021-22 का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 3,774.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2020-21 में यह आंकड़ा 3,599.88 करोड़ रुपये रहा था।

एनएचपीसी की वित्त वर्ष 2021-22 में कुल आय घटकर 10,152.84 रुपये रह गई। वित्त वर्ष 2020-21 में यह आंकड़ा 10,710.86 करोड़ रुपये रहा था।

एनएचपीसी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 10 रुपये के अंकित मूल्य के शेयर पर पांच प्रतिशत प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। यह आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\