एनजीटी ने शिमला में होटल की इमारत के निर्माण पर रोक लगायी

आरोप लगाया गया है कि 11 मंजिला होटल का अनधिकृत एवं अवैध निर्माण शिमला में उप मोहाल खुरारी / रिरका में एक कृषि भूमि पर किया जा रहा था।

जमात

नयी दिल्ली, 13 मई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने बिना पर्यावरणीय मंजूरी के शिमला में निर्माणाधीन एक होटल की इमारत पर रोक लगा दी।

आरोप लगाया गया है कि 11 मंजिला होटल का अनधिकृत एवं अवैध निर्माण शिमला में उप मोहाल खुरारी / रिरका में एक कृषि भूमि पर किया जा रहा था।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल के नेतृत्व वाली एक पीठ ने यह भी निर्देश दिया कि कानून की उचित प्रक्रिया के बाद अभियोजन, मूल्यांकन और परियोजना प्रस्तावक से पर्यावरण क्षतिपूर्ति की वसूली के लिए कार्रवाई की जा सकती है।

यह आदेश निदेशक, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, नगर निगम के आयुक्त और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा दायर एक रिपोर्ट पर गौर करने के बाद आया।

रिपोर्ट के अनुसार, निर्माण स्थल के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि निर्माण कार्य पर्यावरण मंजूरी लिए बिना वहां पर किया जा रहा है और परियोजना के प्रस्तावक द्वारा बहुत सीमित वृक्षारोपण कार्य किया गया है।

अधिकरण ने रिपोर्ट पर गौर करने के बाद कहा, ‘‘अन्य उल्लंघनों के अलावा परियोजना के प्रस्तावक के पास पर्यावरणीय मंजूरी नहीं है। वायु और जल अधिनियमों की आवश्यकता के अनुपालन को दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है।’’

पीठ ने कहा, ‘‘इस स्थिति को देखते हुए, निदेशक, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, नगर निगम, शिमला के आयुक्त, राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यह सुनिश्चित करें कि परियोजना कानून का उल्लंघन करते हुए आगे न बढ़े।’’

अधिकरण हिमाचल निवासी डा. पवन कुमार बंता द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें शिमला में उप मोहाल खुरारी / रिरका में कृषि भूमि पर 11 मंजिला होटल के अनधिकृत और अवैध निर्माण का आरोप लगाया गया था।

आवेदक ने यह दिखाने के लिए तस्वीरें संलग्न की कि एनजीटी के निर्देश का उल्लंघन करते हुए बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हो रहा है।

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी