देश की खबरें | अदालत पर मिथ्या आरोप लगाने के लिये तीन दिन में बिना शर्त माफी मांगें एनजीओ प्रमुख : न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के अध्यक्ष को अदालत को “बदनाम करने और धमकाने” के लिए बिना शर्त माफी मांगने के लिए तीन दिन का समय दिया, लेकिन इसके साथ ही उनसे कहा कि उन्होंने खुद को सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण से वंचित कर दिया है और उनके खिलाफ कुछ दंडात्मक कार्रवाई करने का समय आ गया है।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के अध्यक्ष को अदालत को “बदनाम करने और धमकाने” के लिए बिना शर्त माफी मांगने के लिए तीन दिन का समय दिया, लेकिन इसके साथ ही उनसे कहा कि उन्होंने खुद को सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण से वंचित कर दिया है और उनके खिलाफ कुछ दंडात्मक कार्रवाई करने का समय आ गया है।

न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश की पीठ एनजीओ सुराज इंडिया ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव दहिया द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में शीर्ष अदालत के 2017 के उस फैसले को रद्द करने की मांग की गई थी जिसके तहत शीर्ष अदालत के अधिकार क्षेत्र का बार-बार दुरुपयोग करते हुए कुछ वर्षों में बिना किसी सफलता के 64 जनहित याचिकाएं दायर करने पर उसके खिलाफ 25 लाख रुपये की लागत वसूलने का आदेश दिया गया था।

शीर्ष अदालत ने दहिया को अवमानना नोटिस जारी किया था कि क्यों न उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए और अदालत को बदनाम करने के उनके प्रयास के लिए उन्हें सजा दी जाए।

मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए न्यायालय ने कहा, “प्रतिवादी-निर्णय देनदार और अवमानना कार्यवाही में अवमानना करने वाले जमानती वारंट के अनुसरण में पेश हुए हैं और हमने उन्हें विस्तार से सुना है। हमनें सुविज्ञ अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल और सरकारी वकील को भी सुना है।”

पीठ ने कहा, “अंत में, पूर्व कार्यवाही में सामान्य प्रथा के अनुसार, याचिकाकर्ता ने कहा कि वह बिना शर्त माफी मांगना चाहता है कि उसने जो कुछ कहा है उसे वापस लेने का अनुरोध कर रहा है। हमने उनसे कहा है कि उन्हें तीन दिनों के भीतर अपनी मर्जी से ऐसा करने की स्वतंत्रता है और हम अपना आदेश पारित करते समय इस पर विचार करेंगे।”

सुनवाई की शुरुआत में, व्यक्तिगत रूप से पेश हुए दैया ने स्थगन की मांग की और कहा कि वह अपनी स्वास्थ्य स्थिति के कारण पीठ के समक्ष पेश होने में असमर्थ हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\