देश की खबरें | महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री राकांपा का होगा: धनंजय मुंडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने कहा है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी से होगा।

औरंगाबाद, पांच जून राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने कहा है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी से होगा।

शनिवार को परभणी शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुंडे ने कहा कि उनके प्रयासों के कारण शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में सामाजिक न्याय विभाग को प्रतिष्ठा मिली है।

उन्होंने कहा, "अगर कल यह सवाल उठता है कि सामाजिक न्याय विभाग किसे सौंपा जाए... जो भी अगला मुख्यमंत्री होगा...और मुख्यमंत्री केवल हमारा (राकांपा का) ही होगा। मुख्यमंत्री कहेंगे कि चलो सामाजिक न्याय विभाग अपने पास (राकांपा) रहने देते हैं। इस विभाग ने बहुत अधिक प्रतिष्ठा अर्जित की है।"

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में प्रमुख घटक है, जिसने पिछले महीने ही सत्ता में ढाई साल पूरे किए हैं।

मुंडे ने कहा कि उन्होंने विगत में महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता के रूप में कुशलता से काम किया था।

उन्होंने कहा, "इससे पहले, राकांपा प्रमुख शरद पवार ने मुझे (महाराष्ट्र विधान परिषद में) विपक्ष का नेता नियुक्त किया था। मैंने तत्कालीन सरकार को हिला दिया था।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\