विदेश की खबरें | ईरान में समाचारपत्र को बंद किया गया, विशेषज्ञ ने कोविड-19 के मामलों की संख्या पर उठाये थे सवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ईरान ने सोमवार को एक समाचारपत्र को बंद कर दिया जिसने एक विशेषज्ञ की यह टिप्पणी प्रकाशित की थी कि देश में कोरोना वायरस के मामले और मृतक संख्या के आधिकारिक आंकड़े वास्तविक संख्या का मात्र पांच प्रतिशत है।

तेहरान (ईरान), 10 अगस्त ईरान ने सोमवार को एक समाचारपत्र को बंद कर दिया जिसने एक विशेषज्ञ की यह टिप्पणी प्रकाशित की थी कि देश में कोरोना वायरस के मामले और मृतक संख्या के आधिकारिक आंकड़े वास्तविक संख्या का मात्र पांच प्रतिशत है।

‘जहाने सनअत’ के प्रधान संपादक मोहम्मद रजा सादी ने सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ को बताया कि अधिकारियों ने उनका अखबार बंद कर दिया गया, जिसका प्रकाशन 2004 में शुरू हुआ था और मुख्य रूप से व्यापार संबंधी समाचारों पर केंद्रित था।

यह भी पढ़े | Pakistan में भारी बारिश से 64 लोगों की मौत.

दैनिक समाचारपत्र ने रविवार को महामारी विशेषज्ञ मोहम्मद रजा महबूबफर के हवाले से कहा था कि ईरान में कोरोना वायरस के मामलों और मौतों की सही संख्या स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताई गई संख्या की 20 गुना हो सकती है। समाचारपत्र ने कहा कि महबूबफर ने सरकार के कोरोना वायरस विरोधी अभियान पर काम किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि वायरस का पता ईरान में 19 फरवरी से एक महीने पहले लग गया था, जब अधिकारियों ने पहले मामले की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने 1979 की इस्लामी क्रांति की वर्षगांठ और उस महीने के शुरू में संसदीय चुनावों तक इसकी घोषणा नहीं की।

यह भी पढ़े | Firing In Washington: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में फायरिंग, 1 शख्स की मौत, 9 घायल.

उन्होंने कहा, ‘‘प्रशासन ने राजनीतिक और सुरक्षा कारणों से गोपनीयता का सहारा लिया।’’

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के अभी तक लगभग 3,30,000 मामले सामने आये हैं और 18,616 मरीजों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\