देश की खबरें | नवविवाहिता की सड़क हादसे में मौत, पति समेत चार घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक नवविवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसके पति समेत चार लोग घायल हो गए।

गोंडा, 10 मार्च उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक नवविवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसके पति समेत चार लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि यह हादसा कटरा-किशुनदास पुर मार्ग पर कोल्हमपुर स्थित माता मंदिर के पास हुआ।

सिंह के मुताबिक, परसपुर थाना क्षेत्र के धनावा गांव का रहने वाला रवि तिवारी अपनी पत्नी रागिनी (28), ससुर दिवाकर पांडेय और साले आशुतोष व अविरल के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गया था।

उन्होंने बताया कि सोमवार को घर लौटते समय गैस सिलेंडर से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे खाई में गिर गई।

सिंह के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही कोल्हमपुर चौकी प्रभारी शिवकुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा।

उन्होंने बताया कि सीएचसी में डॉक्टरों ने रागिनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रवि और उसके साले को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

सिंह ने कहा कि हादसे में दिवाकर पांडेय को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड