देश की खबरें | ओडिशा में नवविवाहित युवक की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक नवविवाहित युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

केंद्रपाड़ा (ओडिशा), 11 जुलाई ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक नवविवाहित युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुधांशु बिस्वाल (28) की रूप में हुई है जो राजकनिका पुलिस थाना क्षेत्र के कलिकापुर गांव का निवासी था। युवक का शव सोमवार को दोपहर में तेरनतापाड़ा छाक के जयनगर-सिंहपुर मार्ग पर मिला।

पुलिस के अनुसार, बिस्वाल पलाई गांव की एक लड़की से प्यार करता था जिसके परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। ''लड़की अपने अभिभावकों की आपत्ति के बावजूद भाग गई और दोनों ने 25 जून को विवाह कर लिया।''

राजकनिका पुलिस थाने के निरीक्षक बिल्वमंगल सेठी ने कहा, ''हमें संदेह है कि जब व्यक्ति दोपहिया वाहन से जा रहा था तब अज्ञात लोगों ने उसे रोका और उस पर हमला किया। स्थानीय लोगों को वह खून से लथपथ पड़ा मिला और वे उसे अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।''

फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

सेठी ने कहा, ''पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। हमने मामला दर्ज कर लिया है और हत्यारों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटा रहे हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट