देश की खबरें | नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा बृहस्पतिवार को पंजाब सरकार में मंत्री बनेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार का बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल विस्तार होगा जिसके तहत लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट के नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाया जाएगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, दो जुलाई पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार का बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल विस्तार होगा जिसके तहत लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट के नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाया जाएगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया बृहस्पतिवार दोपहर राजभवन में एक समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

अरोड़ा 19 जून को लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 10,637 मतों से हराकर विधायक चुने गए थे।

आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद इस उपचुनाव की जरूरत उत्पन्न हुई थी।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उपचुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अगर अरोड़ा विधायक चुने गए तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा।

उद्योगपति अरोड़ा ने मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया।

फिलहाल पंजाब मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 16 मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में 18 मंत्री हो सकते हैं।

आप सरकार ने अपना आखिरी मंत्रिमंडल फेरबदल पिछले साल सितंबर में किया था, जब उसने चार मंत्रियों को हटाने के बाद पांच नये मंत्री शामिल किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी