विदेश की खबरें | नवनियुक्त भारतीय दूत ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत और रूस ने उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता से पहले ‘‘समसामयिक क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों’’ पर बुधवार को चर्चा की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मॉस्को, 17 अप्रैल भारत और रूस ने उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता से पहले ‘‘समसामयिक क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों’’ पर बुधवार को चर्चा की।

इस वार्ता से दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर अलग-अलग बातचीत करने के कुछ दिन बाद रूस में भारत के नव नियुक्त राजदूत विनय कुमार ने यहां रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की।

मॉस्को में भारतीय मिशन के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर किये गये पोस्ट में कहा गया है, ‘‘राजदूत विनय कुमार ने विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों और आगामी उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता के संबंध में चर्चा की जिससे भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।’’

भारतीय दूतावास की एक पोस्ट में कहा गया है, ‘‘इससे पहले दिन में, कुमार ने रूसी संघ के विदेश मामलों के उप मंत्री एंड्री रुडेंको को अपने पत्र की एक प्रति सौंपी और “भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के संबंध में चर्चा की।”

सूत्रों ने बताया कि पुतिन और जेलेंस्की दोनों ने प्रधानमंत्री को लोकसभा चुनाव के बाद क्रमशः रूस और यूक्रेन का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है।

सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं ने कहा कि वे मोदी को ‘‘शांतिदूत’’ के रूप में देखते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Pitch Report And Weather Update: पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच 35वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Live Streaming In India: टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Ramadan Time Table Mumbai, Pune, Nashik: भारत में कल से शुरू हो सकता है रमजान का पाक महीना? जानें मुंबई, पुणे, नासिक के सेहरी-इफ्तार का सही समय और पूरा टाइम-टेबल

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\