खेल की खबरें | न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में 192 रन की बढ़त बनायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान की पहली पारी को 408 रन पर समेट कर 41 रन की बढ़त हासिल करने के बाद चाय के विश्राम तक चार विकेट पर 151 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। पाकिस्तान के विकेटकीपर सरफराज अहमद द्वारा 10 रन पर जीवनदान दिये जाने के बाद टॉम ब्लंडेल 22 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि माइकल ब्रेसवेल ने अपना खाता नहीं खोला था।

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान की पहली पारी को 408 रन पर समेट कर 41 रन की बढ़त हासिल करने के बाद चाय के विश्राम तक चार विकेट पर 151 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। पाकिस्तान के विकेटकीपर सरफराज अहमद द्वारा 10 रन पर जीवनदान दिये जाने के बाद टॉम ब्लंडेल 22 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि माइकल ब्रेसवेल ने अपना खाता नहीं खोला था।

पाकिस्तान ने हालांकि दूसरे सत्र में 14 रन के अंदर तीन विकेट झटक कर मैच में वापसी की। नसीम शाह की गेंद पर अबरार अहमद ने शानदार कैच लपककर लैथम को आउट किया और विलियमसन के साथ उनकी 109 रन की साझेदारी को तोड़ा।

अबरार ने इसके बाद विलियमसन को पगबाधा किया।

जुलाई के बाद पहला टेस्ट खेल रहे हसन अली ने हेनरी निकोल्स (पांच) के रूप में इस मैच की पहली सफलता हासिल की।

लैथम ने करीयर की 25वीं अर्धशतकीय पारी के दौरान 11 चौके लगाये।

इससे पहले डेवोन कोन्वे को पहली गेंद पर ही मीर हमजा ने बोल्ड किया। हमजा ने चार साल के बाद टेस्ट में पहला विकेट लिया। इसके बाद लैथम और विलियमसन ने संभल कर बल्लेबाजी करते हुए लंच तक स्कोर एक विकेट पर 76 रन कर दिया।

दिन की शुरुआत में लेग स्पिनर ईश सोढ़ी (95 रन पर तीन विकेट) ने अबरार को पगबाधा कर पाकिस्तान की पहली पारी को समेटा। बायें हाथ के स्पिनर एजाज पटेल ने भी तीन विकेट लिये जिससे पाकिस्तान ने अपने आखिरी पांच विकेट 23 के अंदर गंवा दिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू