खेल की खबरें | न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान का शीर्ष क्रम झकझोरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के 431 रन के जवाब में तीसरे दिन चाय के विश्राम तक छह विकेट पर 112 रन बनाये है। पाकिस्तान अभी न्यूजीलैंड से 319 रन पीछे है। बारिश के कारण जब चाय का विश्राम जल्दी लिया गया तब कप्तान मोहम्मद रिजवान 29 और फहीम अशरफ 21 रन पर खेल रहे थे।

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के 431 रन के जवाब में तीसरे दिन चाय के विश्राम तक छह विकेट पर 112 रन बनाये है। पाकिस्तान अभी न्यूजीलैंड से 319 रन पीछे है। बारिश के कारण जब चाय का विश्राम जल्दी लिया गया तब कप्तान मोहम्मद रिजवान 29 और फहीम अशरफ 21 रन पर खेल रहे थे।

पाकिस्तान ने सुबह एक विकेट पर 30 रन से आगे खेलना शुरू किया। उसने पहले सत्र में 26 ओवरों में केवल 32 रन बनाये और इस बीच चार विकेट गंवाये।

मोहम्मद अब्बास ने शुरू में गेंदबाजों को परेशान किया। उन्होंने नाइटवाचमैन की अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाते हुए 37 गेंदों का सामना करके अपना खाता खोला। न्यूजीलैंड ने 31वें ओवर में पहली बार बायें हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर को गेंद सौंपी।

लेकिन वह तेज गेंदबाज काइल जेमीसन थे जिन्होंने दिन की पहली सफलता दिलायी। उन्होंने फुललेंथ गेंद पर आबिद अली (25) को बोल्ड किया। केन विलियमसन ने इसके तुरंत बाद ट्रेंट बोल्ट को गेंद सौंपी जिन्होंने अब्बास (पांच) को स्लिप में रोस टेलर के हाथों कैच करा दिया।

अजहर अली (पांच) ने टिम साउथी की गेंद पर विकेटकीपर बीजे वाटलिंग को कैच दिया। इसके बाद उन्होंने हारिस सोहेल (तीन) को भी नहीं टिकने दिया। फवाद आलम (नौ) दूसरे सत्र में पवेलियन लौटे। नील वैगनर ने उन्हें विकेट के पीछे कैच कराया।

न्यूजीलैंड ने कप्तान विलियमसन के 129 रन की मदद से अपनी पहली पारी में 431 रन बनाये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड