खेल की खबरें | न्यूजीलैंड के सामने आईपीएल सितारों से भरी अफगानिस्तान की चुनौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप सी के मैच में शनिवार को आईपीएल सितारों से भरी अफगानिस्तान टीम के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी तो विरोधी को हलके में लेने की गलती करने से बचना होगा ।

प्रोविडेंस, सात जून न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप सी के मैच में शनिवार को आईपीएल सितारों से भरी अफगानिस्तान टीम के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी तो विरोधी को हलके में लेने की गलती करने से बचना होगा ।

न्यूजीलैंड को कठिन ग्रुप मिला है जिसमें दो बार की चैम्पियन मेजबान वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान जैसी टीमें हैं ।

बारिश के कारण अभ्यास सत्र रद्द होने से न्यूजीलैंड की तैयारी पर असर पड़ा है । उसे पहले दो मैचों में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज से खेलना है ।

अफगानिस्तान की टीम ने यहां पहला मैच जीता है और हालात से अच्छी तरह वाकिफ हो गई है । न्यूजीलैंड की ताकत हालांकि आईसीसी टूर्नामेंटों में हालात के अनुरूप तुरंत ढलना रही है और टीम पिछले कुछ साल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आई है ।

उसके पास अनुभवी खिलाड़ियों के अलावा फिन एलेन और रचिन रविंद्र जैसे युवा खिलाड़ी भी है । कागजों पर कीवी टीम बेहद मजबूत लग रही है जिसके पास बल्लेबाजी में गहराई और गेंदबाजी में विविधता है । नयी गेंद ट्रेंट बोल्ट संभालेंगे जिनका साथ देने के लिये लॉकी फर्ग्युसन और टिम साउदी हैं ।

बायें हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनेर ने भी वेस्टइंडीज में अच्छा प्रदर्शन किया है और उनका इकॉनॉमी रेट 5 . 5 रहा है ।

इस बीच अफगानिस्तान ने पहले मैच में युगांडा पर शानदार जीत दर्ज की । सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान ने अच्छी शुरूआत दिलाई जबकि गेंदबाजी में फजलहक फारूकी, नवीनुल हक और कप्तान राशिद खान प्रभावी रहे ।

टीमें :

अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, करीम जनत, नांग्याल खारोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक। रिजर्व: सेदिक अटल, हजरतुल्लाह जजई, सलीम सफी।

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जिमी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी। रिजर्व: बेन सियर्स।

मैच का समय : सुबह पांच बजे से ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज