खेल की खबरें | न्यूजीलैंड क्रिकेट पुरस्कार: केन विलियमसन को चौथी बार सर रिचर्ड हैडली पदक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को मंगलवार को देश के वार्षिक क्रिकेट पुरस्कारों में सभी प्रारूपों में अच्छे प्रदर्शन के लिए छह साल में चौथी बार प्रतिष्ठित सर रिचर्ड हैडली पदक के लिए चुना गया और साथ ही वह साल के सर्वश्रेष्ट टेस्ट क्रिकेटर भी बने।

वेलिंगटन, 13 अप्रैल न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को मंगलवार को देश के वार्षिक क्रिकेट पुरस्कारों में सभी प्रारूपों में अच्छे प्रदर्शन के लिए छह साल में चौथी बार प्रतिष्ठित सर रिचर्ड हैडली पदक के लिए चुना गया और साथ ही वह साल के सर्वश्रेष्ट टेस्ट क्रिकेटर भी बने।

डेवोन कॉनवाय को अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय सत्र में साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया। कोविड-19 महामारी के कारण लगातार दूसरे साल इन पुरस्कारों का आयोजन आनलाइन किया गया।

आईसीसी के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज विलियमसन ने घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन की बदौलत रेडपाथ कप के साथ दो पुरस्कार अपने नाम किए। विलियमसन ने टेस्ट मैचों की सिर्फ चार पारियों में 159 की औसत से 639 रन बनाए जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ हैमिल्टसन में 251 रन का उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर भी शामिल है। उन्होंने इसके बाद बे ओवल में अपने घरेलू मैदान पर बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक और क्राइस्टचर्च के हेगले ओवर में पाकिस्तान के खिलाफ एक और दोहरा शतक जड़ा जिससे न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही।

बल्लेबाज कॉनवाय को अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय सत्र में साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए चुना गया।

महिला वर्ग में एमेलिया केर को ड्रीम 11 सुपर स्मैश और अंतरराष्ट्रीय टी20 महिला पुरस्कार के लिए चुना गया।

ऐमी सेटरर्थवेट को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट चुना गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें