खेल की खबरें | बेट्स के शतक और रोव के पांच विकेट से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सूजी बेट्स के 12वें वनडे शतक और मध्यम तेज गेंदबाज हन्नाह रोव के पांच विकेट की मदद से न्यूजीलैंड ने महिला विश्व कप के मैच में पाकिस्तान को 71 रन से हरा दिया । इसके साथ ही टूर्नामेंट में मेजबान न्यूजीलैंड का अभियान भी खत्म हो गया ।

क्राइस्टचर्च , 26 मार्च सूजी बेट्स के 12वें वनडे शतक और मध्यम तेज गेंदबाज हन्नाह रोव के पांच विकेट की मदद से न्यूजीलैंड ने महिला विश्व कप के मैच में पाकिस्तान को 71 रन से हरा दिया । इसके साथ ही टूर्नामेंट में मेजबान न्यूजीलैंड का अभियान भी खत्म हो गया ।

बेट्स के शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 265 रन बनाये । इसके बाद रोव ने 55 रन देकर पांच विकेट लिये । बेट्स ने 135 गेंद पर 14 चौकों की मदद से 126 रन की पारी खेली और वनडे क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने वाली वह न्यूजीलैंड की पहली और कुल चौथी बल्लेबाज बन गई ।

इस जीत के बावजूद न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकेगा चूंकि इसके लिये उसे इंग्लैंड और भारत के बड़े अंतर से हारने की दुआ करनी होगी ।

न्यूजीलैंड तालिका में छठे स्थान पर और पाकिस्तान सात मैचों में एक जीत के साथ आखिरी आठवें स्थान पर रहेगा ।

बेट्स के साथी बल्लेबाजों ने शुरूआत अच्छी की लेकिन बड़ी पारी में नहीं बदल सके ।कैटी मार्टिन (नाबाद 30) ब्रूक होलीडे (29), एमेलिया केर (24) और मैडी ग्रीन (23) इनमें शामिल है ।

पाकिस्तान के लिये निदा दर ने 39 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिये जिसमें तीन गेंद पर दो विकेट शामिल हैं ।

दर ने बल्लेबाजी करते हुए भी 50 रन बनाये । पाकिस्तानी कप्तान बिस्माह मारूफ ने 38 रन का योगदान दिया लेकिन इनके आउट होने के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज टिक नहीं सके । रोव ने मारूफ को आउट करके 82 रन की साझेदारी तोड़ी । इसके बाद आलिया रियाज को एक रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा । पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 155 रन से छह विकेट पर 158 रन हो गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\