खेल की खबरें | न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराया, टी20 श्रृंखला 3-2 से जीती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लेग स्पिनर सोढ़ी ने 24 रन देकर तीन विकेट लिये और इस तरह से श्रृंखला में 10 विकेट हासिल किये। उनकी शानदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को आठ विकेट पर 142 रन ही बनाने दिये।

लेग स्पिनर सोढ़ी ने 24 रन देकर तीन विकेट लिये और इस तरह से श्रृंखला में 10 विकेट हासिल किये। उनकी शानदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को आठ विकेट पर 142 रन ही बनाने दिये।

न्यूजीलैंड ने 27 गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। गुप्टिल और डेवोन कॉनवे (28 गेंदों पर 36) ने पहले विकेट के लिये 11.5 ओवरों में 106 रन जोड़े। बाद में ग्लेन फिलिप्स ने 16 गेंदों पर नाबाद 34 रन की तेजतर्रार पारी खेली। गुप्टिल ने 46 गेंदें खेली तथा सात चौके और चार छक्के लगाये।

सोढ़ी को आस्ट्रैलियाई पारी के दौरान बायें हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर का अच्छा सहयोग मिला। उन्होंने नयी गेंद संभाली और चार ओवर में केवल 21 रन दिये। न्यूजीलैंड ने कामचलाऊ स्पिनर मार्क चैपमैन का भी उपयोग किया जिन्होंने दो ओवर में नौ रन देकर एक विकेट लिया। एक अन्य कामचलाऊ स्पिनर ग्लेन फिलिप्स ने दो ओवर में 21 रन दिये।

इस तरह से न्यूजीलैंड की तरफ से स्पिनरों ने 12 ओवर किये। कीवी टीम की तरफ से पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय में स्पिनरों ने इतने अधिक ओवर किये। बाकी आठ ओवर टिम साउदी (38 रन देकर दो) और ट्रेंट बोल्ट (26 रन देकर दो) ने किये। आस्ट्रेलिया की तरफ से मैथ्यू वेड ने 44, कप्तान आरोन फिंच ने 36 और मार्कोस स्टोइनिस ने 26 रन बनाये।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड