खेल की खबरें | कोरोना पॉजिटिव पाये गए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज चैपमैन नीदरलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के कारण नीदरलैंड के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं ।

आकलैंड, 27 मार्च न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के कारण नीदरलैंड के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं ।

तीन मैचों की श्रृंखला में उनकी जगह जॉर्ज वर्कर ने ली है । उन्होंने आखिरी बार 2018 में न्यूजीलैंड के लिये खेला था ।

टी20 टीम का हिस्सा रहे चैपमैन शनिवार को नैपियर से आकलैंड पहुंचे और रविवार को उनमें कोरोना के लक्षण पाये गए । इसके बाद कराये गए रैपिड एंटीजेन टेस्ट में वह पॉजिटिव पाये गए ।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा ,‘‘ यह मार्क के लिये दुखद है और हम सभी को बुरा लग रहा है । उसने स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टेस्ट कराया जो सही था ।’’

उन्होंने कहा कि वर्कर सोमवार को माउंट मोनगानुइ में टीम से जुड़ेंगे ।

न्यूजीलैंड को 29 मार्च को पहला वनडे खेलना है जबकि दूसरा और तीसरा मैच दो और चार अप्रैल को हैमिल्टन में खेला जायेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\