विदेश की खबरें | न्यूयार्क ने दिया रूस पर प्रतिबंध का आदेश, यूक्रेन के शरणार्थियों का स्वागत : होचुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. होचुल ने रविवार को अल्बानी में संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि रूसी हमले के कारण यूक्रेन से भागकर यहां आने वाले शरणार्थियों का न्यूयॉर्क स्वागत करेगा, क्योंकि अमेरिका में रहने वाले यूक्रेनवासियों में सबसे अधिक उनके प्रांत में रहते हैं।

होचुल ने रविवार को अल्बानी में संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि रूसी हमले के कारण यूक्रेन से भागकर यहां आने वाले शरणार्थियों का न्यूयॉर्क स्वागत करेगा, क्योंकि अमेरिका में रहने वाले यूक्रेनवासियों में सबसे अधिक उनके प्रांत में रहते हैं।

न्यूयॉर्क की पहली महिला गवर्नर होचुल ने कहा, ‘‘हम यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं।"

एक अनुमान के मुताबिक अमेरिका में रहने वाले 10 लाख से अधिक लोग ऐसे हैं जिनकी जड़ें यूक्रेन से जुड़ी हुई हैं और इनमें से एक लाख 40 हजार लोग न्यूयॉर्क में रहते हैं।

उन्होंने कहा,‘‘यदि आपको ठहरने के लिए स्थान की आवश्यकता है, आप यहां आना चाहते हैं तो हम आपको अपने समुदाय में समाहित करने में मदद को तैयार हैं। हम पहले भी अन्य शरणार्थियों को शरण देते रहे हैं और अफगानिस्तान के शरणार्थी भी उनमें शामिल हैं।’’

हालांकि, उन्होंने इस बारे में विशेष ब्योरा नहीं दिया कि न्यूयॉर्क रूसी कंपनियों में कितना निवेश कर चुकी है, लेकिन इस बात के संकेत जरूर दिये कि न्यूयॉर्क की अर्थव्यवस्था रूस की अर्थव्यवस्था से बड़ी है।

गवर्नर के शासकीय आदेश का मतलब है कि प्रांत की सरकार सीधे या परोक्ष रूप से रूस को मदद करने के लिए अपनी निवेश गतिविधियों की अनुमति नहीं देगी, क्योंकि उसने (रूस ने) मानवाधिकारों का हनन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\