विदेश की खबरें | न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल प्रूड की मौत की जांच के लिए वृहद न्यायपपीठ का गठन करेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. न्यूयॉर्क में मार्च में मुठभेड़ के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर प्रूड के चेहरे को ढंक दिया था और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया था।

न्यूयॉर्क में मार्च में मुठभेड़ के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर प्रूड के चेहरे को ढंक दिया था और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया था।

पुलिस के ‘बॉडी कैमरा’ की फुटेज सामने आने के बाद बुधवार को इस मामले ने तूल पकड़ लिया था।

यह भी पढ़े | Rajnath Singh reached Tehran: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रूस से तेहरान पहुंचे, ईरान के रक्षामंत्री के साथ द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर करेंगे चर्चा.

अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स ने कहा, ‘‘प्रूड परिवार और रोचेस्टर समुदाय बहुत तकलीफ से गुजरे हैं।’’ उन्होंने कहा कि एक बड़ी न्यायपीठ इस गहन जांच का हिस्सा होगी।

प्रूड के साथ ज्यादती का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किए तथा सुधार और अधिक जवाबदेही की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस घटना से पता चलता है कि मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों से निपटने के लिए पुलिस तैयार नहीं है। उन्होंने इस संबंध में कानून बनाने की भी मांग की।

यह भी पढ़े | Female Journalist Shaheena Shaheen shot dead: पाकिस्तानी महिला पत्रकार शाहीना शाहीन की बलूचिस्तान में गोली मारकर हत्या.

दी नेशनल अलायंस ऑन मेंटल इलनेस की ओर से शुक्रवार को जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि पुलिस की कार्रवाई ‘‘विनाश का साधन’’ बन सकती है।

एपी मानसी रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\