विदेश की खबरें | यूरोपीय संघ के देशों में कोविड की नई लहर आ रही है: यूरोपीय औषधि एजेंसी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूरोपीय औषधि एजेंसी (ईएमए) के मार्को कैवेलरी ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में बताया कि ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप में परिवर्तन होकर बीए.4 और बीए.5 प्रकार बने हैं और ये जुलाई के अंत तक समूचे महाद्वीप में सभी अन्य प्रकारों को खत्म कर उनकी जगह ले सकते हैं।
यूरोपीय औषधि एजेंसी (ईएमए) के मार्को कैवेलरी ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में बताया कि ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप में परिवर्तन होकर बीए.4 और बीए.5 प्रकार बने हैं और ये जुलाई के अंत तक समूचे महाद्वीप में सभी अन्य प्रकारों को खत्म कर उनकी जगह ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस बात के सबूत नहीं है कि वायरस के ये प्रकार पिछले स्वरूपों की तुलना में लोगों को ज्यादा बीमार करेंगे लेकिन अधिक उम्र के लोगों में इसका ज्यादा संचरण गंभीर बीमारी में तब्दील होने लगा है।
ईएमए ने अप्रैल में 80 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को सलाह दी थी कि वे कोविड रोधी टीके की दूसरी बूस्टर खुराक लगवा लें।
कैवेलरी ने कहा कि अब उन लोगों को दूसरी बूस्टर खुराक लगवाने की सलाह दी जा रही है जो 60-79 साल के हैं या चिकित्सकीय तौर पर संवेदनशील हैं, भले ही उनकी उम्र कुछ भी हो।
उन्होंने कहा, “यूरोपीय संघ में नई लहर सामने आ रही है और यह जरूरी है कि संवेदनशील समूहों का बचाव किया जाए और टीकाकरण कराने में टालमटोल से बचा जाए।”
कोविड दुनियाभर में 63 लाख लोगों की अबतक जान ले चुका है। इस महामारी का तीसरा साल चल रहा है तथा यूरोप समेत दुनिया के कई देशों ने लगभग सभी पाबंदियों को हटा लिया है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)