देश की खबरें | नए भारत का नया उत्तर प्रदेश आज ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा :योगी आदित्यनाथ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 60,000 से अधिक सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने से कुछ देर पहले कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश आज ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है।
लखनऊ, 15 जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 60,000 से अधिक सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने से कुछ देर पहले कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश आज ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है।
योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “नए भारत का नया उत्तर प्रदेश आज ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है।”
उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा आज लखनऊ में विश्व के सबसे बड़े पुलिस बल उत्तर प्रदेश पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा में चयनित 60,244 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे।’’
उन्होंने कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘सुरक्षित उत्तर प्रदेश’ का संकल्प सिद्ध हो रहा है और युवाओं के सपने साकार हो रहे हैं।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा राजधानी के ‘डिफेंस एक्सपो’ मैदान में दोपहर साढ़े 12 बजे आयोजित ऐतिहासिक भव्य समारोह में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह आरक्षी पुलिस नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)