देश की खबरें | बेसहारा बच्चों के लिए बनी नयी मानक संचालन प्रक्रिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने बेसहारा बच्चों की देखभाल और संरक्षण के लिए नयी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाई है।
नयी दिल्ली, 20 नवंबर सरकार ने बेसहारा बच्चों की देखभाल और संरक्षण के लिए नयी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाई है।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने गैर सरकारी संगठन ‘सेव द चिल्ड्रेन’ के साथ मिलकर बेसहारा बच्चों: स्ट्रीट चिल्ड्रेन: को लेकर नयी एसओपी बनाई है।
यह भी पढ़े | Gujarat: अहमदाबाद के बाद अब COVID-19 के कारण सूरत, वडोदरा और राजकोट में कल से नाइट कर्फ्यू.
इस एसओपी का मकसद इन बेसहारा बच्चों की मदद करने और उन्हें उनके परिवार के पास पहुंचाने के लिए प्रक्रियाओं को मजबूत बनाना है।
‘सेव द चिल्ड्रेन’ ने दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के 10 शहरों में करीब दो लाख ऐसे बच्चों की पहचान की है जिनके संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, शौचालय सुविधा और शहरी विकास एवं कल्याण से संबंधित अधिकारों के मुद्दों का अब तक समाधान हुआ है।
यह भी पढ़े | दिल्ली में प्रदूषण से बचने के लिए सोनिया गांधी राहुल गांधी के साथ गोवा पहुंची.
एनसीपीसीआर का कहना है कि एसओपी का मुख्य सिद्धांत यह है कि बच्चे की उसके परिवार के साथ ही देखभाल हो क्योंकि परिवार ही बच्चें का पहला सहारा होता है।
आयोग के अध्यक्ष प्रियंका कानूनगो ने कहा कि इस एसओपी के माध्यम से सड़क पर रहने वाले बच्चों के संरक्षण से जुड़े मुद्दों और उनके परिवारों को मबजूत बनाने का प्रयास किया गया है।
उनके मुताबिक, एसओपी में बच्चों को परिवार के साथ या परिवार के बिना सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)